<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

हीटवेव/लू से बचाव को लेकर प्रशासन सतर्क, एडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हीटवेव/लू से बचाव एवं तैयारियों के संबंध में स्टीयरिंग ग्रुप व स्टेकहोल्डर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्वास्थ्य, पशुपालन, नगरीय निकाय, पंचायती राज, शिक्षा, परिवहन, मनरेगा, वन, अग्निशमन व विद्युत विभाग के दायित्व निर्धारित करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर नलकूपों की क्रियाशीलता का सत्यापन करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर आवश्यकतानुसार पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों तथा पंचायतीराज विभाग को खराब नलकूपों व हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों, पीएचसी व सीएचसी में ओआरएस, दवाइयों व अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा ऊर्जा विभाग को अस्पतालों व हेल्प सेंटरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को पूरी तरह क्रियाशील बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड अजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, डॉ. मुबारक अली सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages