वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दरियापुर जंगल में महर्षि कश्यप, निषादराज गुहा एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती के अवसर पर समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप, श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुहा तथा फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के ज्ञान, निषादराज गुहा की मित्रता और समर्पण तथा फूलन देवी के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के आयोजक अनूप निषाद रहे, जबकि अध्यक्षता रामबहाल यादव "पप्पू" ने की। संचालन कुलदीप मौर्य "जीवन" द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुधौली विधानसभा के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment