वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत–विकसित प्रदेश से संबंधित पुस्तिकाएं और पत्रक वितरित किए गए।
अभियान के अंतर्गत दीनदयाल नगर मंडल के रघुपति सहाय नगर (दाउदपुर) वार्ड स्थित सेवा बस्ती में सघन जनसंपर्क किया गया। कार्यक्रम में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पार्षद रविंद्र सिंह, अजय सिंह संचू सहित वार्ड के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत नंदा नगर वार्ड स्थित सैनिक विहार नया गांव में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पार्षद उपेंद्र सिंह नन्हे, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश पासवान, इंजीनियर ब्रजमोहन, बूथ अध्यक्ष मुन्ना लाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका वितरित की।
इसके अलावा महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1 वार्ड स्थित सेवा बस्ती में “अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान” के अंतर्गत भी घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया और प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमावेशी विचारधारा के प्रतीक, संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। उनके आदर्शों पर चलते हुए भाजपा शोषित एवं वंचित वर्ग के उत्थान तथा समरस समाज के निर्माण के लिए संकल्पित है।

No comments:
Post a Comment