वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का प्रसारण पूर्वाह्न 11:00 बजे से डी.डी. न्यूज चैनल तथा वेबकॉस्ट लिंक के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार की अध्यक्ष, मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की कैबिनेट मंत्री द्वारा संबोधन दिया गया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न नीतियों एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की ‘लखपति दीदी’, महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड, आवास एवं गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि देश में लगभग 33 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) धनघटा, बाल विकास परियोजना अधिकारी मेंहदावल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, पंचायती राज विभाग से प्रदीप कुमार सहित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment