<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 13, 2026

12 वर्ष बाद लापता महिला सकुशल मिली, सखी वन स्टॉप सेंटर ने परिवार से मिलाया

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, बस्ती के लगातार कई महीनों के प्रयास से वर्ष 2014 में गर्भावस्था के दौरान लापता हुई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को खोजकर उसके परिजनों से मिलाया गया।

परिजनों के अनुसार महिला के लापता होने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान महिला ने बताया कि वह ट्रेन में बैठकर कर्नाटक पहुंच गई थी, जहां उसे राजकीय महिला शरणालय सथवाना में आश्रय मिला और वह वहीं संवासित रही।

सखी वन स्टॉप सेंटर, बस्ती की पहल पर महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही उसके बच्चे को भी बाल कल्याण समिति, बस्ती द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वस्थ अवस्था में परिजनों को सौंप दिया गया।

इस सराहनीय कार्य से परिजनों में खुशी का माहौल है तथा विभाग की पहल की व्यापक प्रशंसा की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages