वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन आगामी 16 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार) को पूर्वान्ह 11:00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, कटरा मूड़घाट रोड, बस्ती में किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि मेले में पैराग्रीन सिक्योरिटी कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान/सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 168 सेमी निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल लखनऊ व अयोध्या रहेगा।
इसके अलावा बस्ती रोडवेज (उ.प्र. परिवहन निगम, बस्ती डिपो) द्वारा संविदा चालक के 150 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण, लंबाई 5 फुट 3 इंच, हैवी ड्राइविंग लाइसेंस तथा कम से कम 2 वर्ष का वाहन चलाने का अनुभव अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह होनी चाहिए। चयनित चालकों को 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा तथा 6000 किमी से अधिक संचालन और 25 दिन कार्य करने पर 4000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के साथ निःशुल्क मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।
.jpg)
No comments:
Post a Comment