<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 13, 2026

विकास भवन में देखा गया नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार इस सम्मेलन का सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया, जिसे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा।

उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई तथा प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति के आशीर्वाद से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी सरकार नारी शक्ति के मार्ग में आने वाली हर बाधा को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सीडीपीओ देवेन्द्र सिंह, कृषनेन्द्र यादव, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages