<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 19, 2026

हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता


बस्ती। थाना गौर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रेलवे अंडरपास के पास से दबोच लिया।
थाना गौर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2026, धारा 115(2)/352/109/351(2) बीएनएस से संबंधित इस मामले में काफी समय से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रफुल्ल सिंह उर्फ विवेक सिंह (24 वर्ष) निवासी खरहीभारी थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा तथा सुन्दरम सिंह (लगभग 19 वर्ष) निवासी कूपनगर ग्रांट (हुलासडीह) थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को 19 अप्रैल को मुखबिर की सटीक सूचना पर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रेवती रमण यादव, उपनिरीक्षक भानूप्रताप यादव सहित कांस्टेबल प्रद्युमन चौबे, चन्द्र प्रकाश शुक्ला और महिला कांस्टेबल प्रिया मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages