बस्ती। शनिवार को पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कालेज गोटवा के प्रबंधक, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. वी.के. वर्मा ने खो-खो इंडिया खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जूनियर नेशनल खिलाड़ी विजेता खुशी वर्मा, रजत पदक विजेता अर्तिका मिश्रा और भार्गवी सिंह को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं नकद सहयोग राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि खो-खो को इस बार जो व्यापक पहचान मिली है, उससे स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने इसे पारंपरिक खेलों के लिए “नए सवेरे” की संज्ञा देते हुए कहा कि अब ग्रामीण प्रतिभाओं को भी सशक्त मंच मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मिट्टी के मैदानों से निकलकर देश स्तर पर चमकने वाले खिलाड़ियों का संघर्ष अत्यंत सराहनीय है। यह उपलब्धि भारतीय खो-खो खिलाड़ियों के लिए सामाजिक ही नहीं, बल्कि पेशेवर रूप से भी बड़ा प्रोत्साहन है।
इस अवसर पर खो-खो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह, रणजी खिलाड़ी वीरेन्द्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment