<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 8, 2026

AIIMS नई दिल्ली में सम्मानित होंगे गोरखपुर के डॉ. अरुण वर्मा, ‘इमर्जिंग हेल्थकेयर प्रोफेशनल अवार्ड’ के लिए चयन


गोरखपुर/नई दिल्ली। चिकित्सा एवं पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गोरखपुर के विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार वर्मा को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा ‘इमर्जिंग हेल्थकेयर प्रोफेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें AIIMS के नेशनल सेंटर फॉर एजिंग एवं जराचिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ‘NCAHRS-AIIMS 2026’ के दौरान प्रदान किया जाएगा। 11 और 12 अप्रैल को दिल्ली स्थित जवाहरलाल ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की मौजूदगी में डॉ. वर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. वर्मा वर्तमान में गोरखपुर स्थित ‘माँ फिजियोथेरेपी काइरोप्रैक्टिक एंड रिहैब सेंटर’ के माध्यम से मरीजों को आधुनिक व उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही वे ‘पूर्वांचल फिजियोथेरेपी वेलफेयर एसोसिएशन’ (PPWA) के गोरखपुर कन्वीनर के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
AIIMS द्वारा उनका चयन साक्ष्य-आधारित उपचार पद्धति (एविडेंस-बेस्ड केयर) और फिजियोथेरेपी व पुनर्वास क्षेत्र में उनके नवाचारों को देखते हुए किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर PPWA के पदाधिकारियों सहित स्थानीय चिकित्सा जगत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय बताया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages