<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 10, 2026

गोरखपुर जंक्शन पर कार्रवाई : 444 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़ तथा यात्रियों को स्वच्छ खाद्य सामग्री एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है।

इसी क्रम में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के दिशा-निर्देश पर अनधिकृत पानी की बोतलों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 10 अप्रैल 2026 को गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर कार्रवाई की गई।

स्टेशन निदेशक गोरखपुर जंक्शन रतन दीप गुप्ता के नेतृत्व में टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई जांच में कुल 444 अनधिकृत पानी की बोतलें बरामद की गईं। ये बोतलें गैर-स्वीकृत ब्रांड की थीं, जो ट्रेन संख्या 15707 एवं 15273 में लावारिस हालत में पाई गईं।

बरामद सभी पानी की बोतलों को अग्रिम कार्रवाई के लिए लास्ट प्रॉपर्टी ऑफिस (एल.पी.ओ.) भेज दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages