<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 10, 2026

टूटते रिश्तों को मिला सहारा : “ऑपरेशन साथ-साथ” के तहत 3 जोड़ों में हुआ सुलह

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिला थाना पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन साथ-साथ” अभियान के तहत टूटते परिवारों को जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। इस क्रम में कुल 03 पति-पत्नी के जोड़ों के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव और भेदभाव को दूर कराकर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए राज़ी-खुशी विदा किया गया।

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में एक जोड़े के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद और मतभेदों को गंभीरता से लिया गया। दोनों पक्षों के बीच आपसी रिश्ते काफी खराब हो चुके थे और वे एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे।

महिला थाना पुलिस टीम के प्रयासों और समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। परामर्श केंद्र पर बातचीत के जरिए आपसी मतभेद दूर कराए गए, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हो गए।

इसी प्रकार अन्य दो जोड़ों के बीच भी चल रहे विवादों का निस्तारण कर उन्हें भी आपसी सहमति से एक साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। अंततः सभी तीनों जोड़ों को महिला थाना से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

पुलिस की इस पहल से न केवल परिवारों में खुशहाली लौटी है, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages