बस्ती। ब्लॉक संसाधन केन्द्र डिलिया के सभागार में कक्षा एक और दो में शिक्षण कार्य करने वाले नोडल अध्यापकों का दो दिवसीय स्कूल रेडिनेस एवं रेमेडिएशन सेमिनार शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेमिनार का शुभारंभ किया।
उन्मुखीकरण के दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों की मजबूत नींव तैयार कर उनके समग्र विकास, विस्तार, समृद्धि एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सेमिनार में संदर्भदाता के रूप में एआरपी प्रदीप गुप्ता, शैलेश मिश्रा, शिव प्रसाद, सर्वेंद्र नाथ पाण्डेय एवं रुक्मिणी पाण्डेय ने शिक्षकों को विभिन्न शैक्षिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित हुआ, जिसमें 10 न्याय पंचायतों के 137 विद्यालयों से कुल 227 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
पर्यवेक्षक के रूप में जिला समन्वयक आलोक त्रिपाठी एवं सीएसएफ फाउंडेशन की अनिका सिद्दीकी उपस्थित रहीं।

No comments:
Post a Comment