<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 17, 2026

09 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न वादों का होगा निस्तारण


बस्ती। जनपद में आगामी 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के निर्देशन में किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट मुख्यालय तथा समस्त तहसील मुख्यालयों पर संपन्न होगा।
यह जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज बाबू ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामले, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी वाद, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से जुड़े मामलों सहित), सेवा संबंधी वेतन विवाद, सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े मामले, राजस्व वाद तथा अन्य सिविल वादों का निस्तारण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष, आर्बिट्रेशन (हायर पर्चेज एग्रीमेंट से उत्पन्न विवाद) सहित ऐसे सभी मामलों को भी शामिल किया जाएगा, जिनका समाधान आपसी सुलह-समझौते के आधार पर संभव है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages