<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

ई-लॉटरी से मिलेगा खरीफ 2026 का बीज, 10 मई तक करें ऑनलाइन बुकिंग


बस्ती। जनपद के समस्त पंजीकृत किसानों को खरीफ 2026 हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बीज वितरण अब “पहले आओ, पहले पाओ” के स्थान पर ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर ई-लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने दी।
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जाएगा। इच्छुक किसान ढैंचा, धान, अरहर, उर्द, मूंग, श्री अन्न (ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, रागी), दलहनी व तिलहनी मिनीकिट बीज तथा संकर धान व संकर ज्वार के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किसान स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से विभागीय वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in पर जाकर अपनी पसंद के बीज की बुकिंग कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है, जिसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
केवल कृषि विभाग में पंजीकृत किसान ही बीज के लिए आवेदन कर सकेंगे। यदि आवेदन संख्या लक्ष्य से अधिक होती है, तो पात्र किसानों का चयन निष्पक्ष रूप से ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर मिनीकिट बीज निःशुल्क तथा सामान्य बीज अनुदानित दर पर प्राप्त कर सकेंगे।
अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार या कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages