<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 4, 2026

दुनिया में महायुद्धों से कोहराम! भारत से भिड़ना चाहता है पाकिस्तान, LOC पर गोलीबारी शुरू, विमान जैसा गुब्बारा भारत में आया


राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना ने मंगलवार तड़के आतंकवादियों की घुसपैठ की एक और कोशिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखते ही प्रभावी गोलीबारी की, जिसके बाद आतंकी वापस भागने पर मजबूर हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों को तड़के करीब सवा चार बजे तुर्कंडी अग्रिम क्षेत्र से भारत की तरफ घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा गया। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की रक्षा कर रहे सेना के जवानों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल करने के लिए गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और एक व्यापक तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
इससे पहले 19-20 फरवरी को, सेना के जवानों ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी और उस दौरान कुछ हथियार व गोला-बारूद जब्त किए गए थे।
इससे पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने मंगलवार को पीआईए लिखा हुआ विमान के आकार का एक गुब्बारा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मसाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरहोती गांव में उर्दू में पीआईए लिखा हुआ लाल और सफेद रंग का विमान के आकार का गुब्बारा मिला है। गुब्बारे के दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया।
अधिकारियों ने बताया कि टेरीथ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर उसे जब्त कर लिया। इससे पहले, 23 फरवरी को जम्मू के पास अखनूर सेक्टर के गुनारा गांव से दो गुब्बारे बरामद किए गए थे, जिनमें पाकिस्तानी 5,000 रुपये का एक नोट और एक अमेरिकी डॉलर चिपका हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages