<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 4, 2026

सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम मुठभेड़ में ढेर


गाजियाबाद। गाजियाबाद में चर्चित यू-ट्यूबर सलीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात वसुंधरा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी गुलफाम को मुठभेड़ में मार गिराया। घटना इंदिरापुरम एलिवेटेड फ्लाईओवर के नीचे हुई, जहां दोनों ओर से फायरिंग के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुलफाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह अपने भाई जीशान के साथ मिलकर 26 फरवरी को लोनी इलाके में सलीम पर पेपर कटर से हमला करने की वारदात में शामिल था। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं।
इससे पहले गुलफाम का भाई जीशान भी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। लोनी के निठौरा अंडरपास के पास हुई कार्रवाई में पुलिस और आरोपी के बीच करीब दस मिनट तक फायरिंग चली थी। उस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे।पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी कट्टर विचारधारा से प्रभावित थे और सलीम को निशाना बनाने की साजिश पहले से रची गई थी। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages