<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 18, 2026

नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने पर बस्ती में सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित


बस्ती। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन, स्वागत, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं पर आधारित ‘नवनिर्माण के नव वर्ष’ पुस्तक का विमोचन, लघु फिल्म, ‘गेट्स ऑफ न्यू उत्तर प्रदेश’ का प्रदर्शन तथा विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित पुस्तकों व डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन किया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के पश्चात अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समग्र विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले नव वर्षों में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, पूर्व विधायक दूधराम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा तथा जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संयुक्त रूप से विश्व श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत कुम्हार एवं राजमिस्त्री वर्ग के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए। वहीं प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के तहत अनेक लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भी पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं सामान्य बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को 22वीं किस्त प्रदान की गई। सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को चार लाख रुपये का डेमो चेक दिया गया तथा आरसेटी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को आरएफ/सीआईएफ/सीसीएल मद में 3.30 लाख रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, पीडी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages