गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से चैत्र नवरात्र के पहले दिन फलाहार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुरुवार की शाम 4:30 बजे गोरखपुर क्लब स्थित आशीष मैरिज हॉल में शुरू होगा।
शिव प्रताप शुक्ल पिछले साढ़े तीन दशक से चैत्र नवरात्र के पहले दिन इस परंपरा का आयोजन कर रहे हैं। राज्यपाल ने माता के सभी भक्तों, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस विशेष अवसर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
फलाहार कार्यक्रम में श्रद्धालु माता की भक्ति में एकत्र होकर शुद्ध फलाहार का आनंद लेंगे और धार्मिक वातावरण में भागीदारी का अनुभव करेंगे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment