<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 18, 2026

आईटीआई चरगांवा में फील्ड ट्रेनर्स के तीसरे और चौथे बैच का प्रशिक्षण संपन्न


गोरखपुर। आई0टी0आई0 कॉलेज चरगांवा में आज फील्ड ट्रेनर्स के तीसरे और चौथे बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। प्रत्येक बैच में 40 फील्ड ट्रेनर्स को शामिल किया गया।
गोरखपुर जिले में कुल 158 फील्ड ट्रेनर्स तैनात किए जाने हैं, जो प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अगले माह लगभग 12,000 प्रगणकों/सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन, प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स ने ग्राम सेमरा में कुछ घरों में जनगणना का रिहर्सल भी किया। इस दौरान जनगणना निदेशालय के शैलेन्द्र कुमार, वैशाली शुक्ला, मास्टर ट्रेनर सतीश सिंह, बृजेश कुमार, दिनेश कुमार तथा जनगणना सेल गोरखपुर के सुशील कुमार श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव और राकेश पांडेय उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि सभी फील्ड ट्रेनर्स अपने क्षेत्र में सही तरीके से जनगणना गतिविधियों का संचालन कर सकें और प्रगणकों/सुपरवाइजरों को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान कर सकें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages