<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 18, 2026

जिले में प्रगतिशील लेखक संघ की काव्य गोष्ठी आयोजित, साहित्यिक संवेदनाओं का हुआ उत्सव


बस्ती। प्रगतिशील लेखक संघ बस्ती इकाई के तत्वावधान में श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रलेस बस्ती इकाई के महासचिव डॉ. अजीत श्रीवास्तव ’राज़’ ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. रघुवंश मणि तथा संचालन दीपक सिंह प्रेमी ने किया। अध्यक्षता करते हुए श्याम प्रकाश शर्मा ने कवि की रचनाओं की तुलना सीप के मोती से की और कहा कि कवि का हृदय भी उतना ही स्वच्छ होता है।
मुख्य अतिथि प्रो. रघुवंश मणि ने कहा कि इस तरह की गोष्ठियाँ निरंतर आयोजित होती रहनी चाहिए ताकि साहित्यिक विचारधाराएँ जीवंत बनी रहें। उन्होंने संवेदनाओं और मानवता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि बी. एन. शुक्ला ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी का धन्यवाद किया। इसके अतिरिक्त डॉ. वी. के. वर्मा, डॉ. अजीत श्रीवास्तव ’राज़’, अर्चना श्रीवास्तव, सुशील सिंह पथिक, और दीपक सिंह प्रेमी ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम में कवि जगदंबा प्रसाद भावुक, सागर गोरखपुरी, डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग, तौआबा अली, अनवर हुसैन पारसा, हरिकेश प्रजापति, साद अहमद साद, डॉ. राजेंद्र सिंह राही, अफजल हुसैन अफजल सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर अजय गोपाल श्रीवास्तव, अभिरूप श्रीवास्तव, सामइन फारूखी, रेखा चित्रगुप्त, आदित्य राज, आशिक, संतोष श्रीवास्तव सहित कई साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages