बस्ती। बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के मरहा निवासी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ कन्हैया सिंह ने जिलाधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर क्षेत्र में बंद रास्ते को खुलवाने की मांग की है।
पत्र में कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में भू-माफिया सक्रिय हैं और शड़यंत्रपूर्वक रास्ता बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लेखपाल की भूमिका संदिग्ध है और वे प्रशासन को सही तथ्यों से अवगत नहीं करा रहे हैं।
कन्हैया सिंह ने बताया कि 451 च मरहा जलमग्न क्षेत्र में उनकी जमीन है। उन्होंने दावा किया कि डॉ. राकेश सिंह ने आस-पास की जमीनें खरीदी हैं और उनके जमीन पर भू-माफियाओं और गुंडों के बल पर जबरन कब्जा कराने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि तहसील में इन दोषियों का बहुत प्रभाव है।
कन्हैया सिंह ने पत्र में आशंका जताई है कि अगर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो उनकी और उनके भाई उदय प्रताप सिंह की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाए।

No comments:
Post a Comment