<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 18, 2026

शिक्षकों का टेट अनिवार्यता विरोध, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजी पाती


बस्ती। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के शिक्षकों ने टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री (उ.प्र.) और विपक्षी नेताओं को पाती भेजने का अभियान बुधवार को जारी रखा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि परशुरामपुर, कुदरहा और रामनगर के अध्यक्षों के नेतृत्व में टेट विरोधी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और प्रधानमंत्री को पाती भेजी गई। जनपद के सभी विकासखंडों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान जारी है।
जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि आगामी 13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस और 3 मई को लखनऊ में आयोजित महारैली में भाग लेने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया जा रहा है। पाती पर हस्ताक्षर कर सम्बंधित अधिकारियों को डाक और ई-मेल के माध्यम से भेजा जा रहा है।
जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि इस दौरान लालेन्द्र कनौजिया, राजेन्द्र श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय, रजनीश शुक्ल, सुनील पाण्डेय, शोभावती, किरण पाण्डेय, राघवेंद्र सिंह, आरती यादव, कमलेश वर्मा, सुनीता देवी, अनिल गुप्ता, विनय सिंह सहित कई शिक्षक शामिल रहे। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सफलता नहीं मिलती।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages