बस्ती। हाउस टैक्स में अचानक वृद्धि को लेकर बस्ती के भवनस्वामियों ने अपनी आवाज़ बुलंद की है। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में भवनस्वामियों ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि हाउस टैक्स निर्धारण में उन्हें विश्वास में लिया जाए और पुनः विचार किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उनका उद्देश्य संघर्ष नहीं, बल्कि संवाद और समाधान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगरपालिका प्रशासन जल्द ही भवनस्वामियों की राय को ध्यान में रखते हुए टैक्स निर्धारण पर पुनर्विचार करेगा।
जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने बताया कि हाउस टैक्स की अचानक वृद्धि और ब्याज सहित वसूली की सूचना से भवनस्वामियों में चिंता पैदा हुई है, लेकिन उनका मानना है कि खुले संवाद से समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिकायत पत्र डीएम को सौंपा गया है, जिसका मूलवाद संख्या डी 2026171000090 है और अगली सुनवाई 20 मार्च को है।
ज्ञापन सौंपते समय सुनील कुमार गुप्ता, सूर्यकुमार शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय, सुनील श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल का मानना है कि सहयोगात्मक दृष्टिकोण से सभी पक्षों के हितों का संतुलन बनाया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment