<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 18, 2026

सरदार सेना ने जिले में टोल व्यवस्था सुधार के लिए सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन


बस्ती। बुधवार को सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और सल्टौआ ब्लॉक अध्यक्ष डी.के. वर्मा धनंजय के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जनपदवासियों से टोल टैक्स न लेने, टोल की संख्या और व्यवस्था की समीक्षा कर आम जनता को राहत देने और हर्रैया टोल शुल्क 50 प्रतिशत करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष विनय चौधरी और डी.के. वर्मा ने बताया कि मड़वानगर टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों से बार-बार शुल्क वसूला जाता है, जिससे ट्रक और भारी वाहन चालक परेशान हैं। रूट परिवर्तन से भी कठिनाइयाँ बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इसका त्वरित समाधान करने की अपील की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान हरीलाल चौधरी, मनीष कुमार, विजय वर्मा, दिलीप चौधरी, राम औतार चौधरी और अजीत चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages