<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 18, 2026

नाथुला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले पहले सिख कुलवेन्द्र सिंह हुए सम्मानित


बस्ती। बादशाही अखाड़ा के सरदार कुलवेन्द्र सिंह को कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन में एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। कुलवेन्द्र सिंह नाथुला दर्रा मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले पहले सिख श्रद्धालु हैं।
सम्मान के बाद कुलवेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम में उत्तर प्रदेश के 6 सदस्य शामिल थे और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यात्रा सुखद रही।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे युवा अवस्था में धार्मिक स्थलों की यात्रा करें, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।
इस अवसर पर लोक भवन में कैलाश मानसरोवर सेवा समिति के अध्यक्ष के.के. सिंह, आनंद पाल निवेडिया तथा डॉ. आर.एस. भदौरिया ने उत्तर प्रदेश से कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले 555 यात्रियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages