<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 10, 2026

जान से मारने की मिली धमकी, दोषी के गिरफ्तारी की मांग


बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा संगठन के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन को सोशल मीडिया पर जान से मार देने की धमकी मिली है। आर.के. आरतियन ने कप्तानगंज के थानाध्यक्ष  को लिखित तहरीर देकर दोषी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किये जाने और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

कप्तानगंज के थानाध्यक्ष  को दिये तहरीर में आर.के. आरतियन ने कहा है कि  वह  आम गरीबों  की बात शासन प्रशासन में पहुँचाने में लगे रहते हैं। इसे लेकर उच्च वर्ग के कुछ लोग उनसे नाराज रहते हैं।रोहन त्रिपाठी निवासी दक्षिण दरवाजा बताते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर अपशब्द, नीचा दिखाते हुए जाति सूचक गाली कहते हुए जान से मारने की बात की गई।  रोहन त्रिपाठी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप टिवटर व अन्य जगह वायरल है, वीडियो उनकेे पास भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है। इस घटना से उनका पूरा परिवार और भारत मुक्ति मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भयभीत है।
आर.के. आरतियन ने दोषी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किये जाने और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की मांग किया है। कप्तानगंज थाने में तहरीर दिये जाने के दौरान आर.के. आरतियन के साथ बाम सेफ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. आनन्द, बीएमपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रिका प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेमनन्दबंशी, चन्द्र प्रकाश गौतम, बुद्धेश राना आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages