वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। शहर के चित्रगुप्त चौक धर्मशाला रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की।
महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में के. जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पूजन कर भव्य महाआरती संपन्न कराई। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा एवं आरती संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित भक्तों को जानकारी देते हुए बताया कि भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा कायस्थ सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में आगामी 2 अप्रैल को निकाली जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
महाआरती में प्रमुख रूप से मुकेश श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, कैलाश राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, ऋत्विक राज श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव, सुख सागर, किरन खरे, मीरा कसौधन और कंचन पांडेय सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment