वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। शहर के एक स्थानीय होटल में आम आदमी पार्टी गोरखपुर की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई की स्थिति चिंताजनक है और सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने की बात कही जाती है, लेकिन वर्तमान में प्रधानमंत्री अमेरिका के पिछलग्गू बन गए हैं।
जिला प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी चुनाव को देखते हुए पूरी ताकत के साथ तैयार रहें और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाएं। वहीं जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में संगठन तैयार है और जल्द ही तहसील तथा ब्लॉक स्तर तक कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का चुनाव पार्टी पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी।
बैठक में अमिताभ जायसवाल, अंगद यादव, आशीष कुशवाहा, ओमप्रकाश यादव, डॉ. वाहिद रहमान, धनंजय श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, रमेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment