<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 8, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा भारत MYBharat लखनऊ एवं SAI लखनऊ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा खेल विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में अस्मिता लीग का भव्य आयोजन किया गया। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विभाग एकल अभियान दुर्गेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता एवं समाजसेवी अवधेश कुमार, ए.एस. डिफेंस अकादमी के निदेशक अजित कुमार, अनन्या पांडे (एएसके यूएस फाउंडेशन), पूर्व चैंपियन एवं हॉकी कोच ऋषि कुमार तथा मेरा युवा भारत लखनऊ के उपनिदेशक विकास सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणामों में 18 वर्ष से ऊपर 400 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, सुरभि पाल द्वितीय व सुधा तृतीय रहीं। अंडर-18 (400 मीटर) में अर्शी प्रथम, प्रदति सिंह द्वितीय व मंश तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-13 (100 मीटर) में लाली कुमारी प्रथम, अंशिका द्वितीय व सलोनी तृतीय रहीं। अंडर-13 से 18 (100 मीटर) में सफक निगार प्रथम, नगमा प्रवीण द्वितीय व आरोही कश्यप तृतीय रहीं। 18 वर्ष से ऊपर (100 मीटर) में संजना मौर्य प्रथम, रोहिणी द्वितीय व मेहक चौरसिया तृतीय रहीं।

इसी प्रकार अंडर-13 से 18 (200 मीटर) में आराध्या प्रथम, श्रेया यादव द्वितीय व शालू तृतीय रहीं, जबकि 18 वर्ष से ऊपर (200 मीटर) में ओशुम इमरान प्रथम, भूमि तिवारी द्वितीय व श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। विशेष महिला प्रतियोगिता में बबीता प्रथम, रेनू द्वितीय व श्वेता मिश्रा तृतीय रहीं।

मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपनिदेशक विकास सिंह और पीसीए कोच ऋषि कुमार ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages