<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 8, 2026

संस्कृत नाटक ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ का हुआ मंचन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद के पुरैना कटया स्थित आर.के.सी. पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के सहयोग से युवा विकास समिति बस्ती द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क संस्कृत नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर महान संस्कृत कवि कालिदास कृत प्रसिद्ध नाटक ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संतोष कुमार चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि संस्कृत नाटकों के मंचन से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, साहित्य और परंपराओं की गहरी समझ प्राप्त होती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, भाषा कौशल तथा मंचीय प्रतिभा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के प्रशिक्षक प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को संस्कृत उच्चारण, अभिनय कला, संवाद अदायगी तथा मंच संचालन का विशेष अभ्यास कराया गया। बच्चों ने सीमित समय में उत्साह और समर्पण के साथ अभ्यास कर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
नाटक में शकुन्तला की भूमिका में छात्रा रागिनी ने प्रभावपूर्ण अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं दुष्यंत की भूमिका में अंकित पाण्डेय ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। अनुसूया की भूमिका में वैष्णवी शर्मा ने भी शानदार अभिनय कर सराहना प्राप्त की। लगभग 20 बच्चों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages