<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 2, 2026

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग, राष्ट्रपति को भेजा गया रजिस्टर्ड पत्र


बस्ती। शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की है।
राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के विरुद्ध निरंतर राजनीतिक कारणों से षड्यंत्र किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि माननीय न्यायालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बावजूद विवाद की स्थिति बनी हुई है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन परंपरा एवं उसकी गरिमा की रक्षा के लिए यह आवश्यक है कि राष्ट्रपति इस प्रकरण में रचनात्मक हस्तक्षेप करें और ऐसा समाधान सुनिश्चित कराएं जिससे सनातन परंपरा कमजोर न होने पाए।
पत्र प्रेषण के दौरान प्रदेश सचिव संजय प्रधान के साथ ई. रूपेन्द्र, शिवम प्रताप सिंह, सूरज कुमार शुक्ला एवं राधेश्याम शुक्ल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages