<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 2, 2026

फाग गीतों से सजी होली की पूर्व संध्या, बच्चों ने मोहा मन


बस्ती। पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान पर होली की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
संगीत शिक्षक राजेश आर्य एवं संगीत शिक्षिका रजनी गुप्ता ने कहा कि शास्त्रीय संगीत में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व संगीत, नृत्य और रंगों से सराबोर होकर आपसी प्रेम और उत्साह का संदेश देता है। सचिव संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि होली के दिन सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद राग काफी सहित ‘आज जमुना के तीर’, ‘होरी महिनवां मां बरसे न बरसे’, ‘खेले मसाने में होली दिगंबर’, ‘होली खेले राम मिथिलापुर मां’ तथा ‘होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन की कुंज गलिन मां’ जैसे पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में अनमोल, स्वरांग, आदर्श मिश्रा, सदरे आलम, विवेक, प्रिंस शर्मा, आराध्या चतुर्वेदी, श्याम मिश्रा, सुधाकर, नितेश, प्रमोद, शैलेश, शुभ, नीलू, अनुष्का, स्वरिशा, रश्मि, अंशिका सिंह, रीना, शैलजा श्रीवास्तव और अपर्णा ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages