वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। शहर स्थित जीवीएम कान्वेंट स्कूल के परिसर में रंगों, खुशियों और भाईचारे का त्योहार होली बड़े ही उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और सभी ने आपसी भेदभाव भुलाकर अबीर-गुलाल की होली खेली।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह द्वारा होली की शुभकामनाएं देकर की गई। उन्होंने उपस्थित बच्चों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि रंगों का महापर्व होली विद्यालय में हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएं और शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से होली मनाएं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने बच्चों के बीच रंग, गुलाल, अबीर एवं मिठाइयों का वितरण किया। शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने विभिन्न कक्षाओं में होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को त्योहार की सामाजिक और सांस्कृतिक विशेषताओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच भी मिठाइयों का वितरण कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राकेश, राजेश, पवन, जितेंद्र, प्रवीण, अश्विनी, अनूप, सुशील, प्रिंस आलोक, जैग, मनीष, अनीता, ममता, निगहत, हिना, सावित्री, खुशी, महिमा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment