<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

लोकसभा में छोटे व्यापारियों के मुद्दे पर गरजे रवि किशन

- ऑनलाइन व्यापार पर सख्त नियम और व्यापारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा की उठाई मांग


नई दिल्ली/गोरखपुर। रवि किशन, सांसद गोरखपुर ने शुक्रवार को लोक सभा में छोटे और पारंपरिक व्यापारियों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते ऑनलाइन व्यापार के कारण देश के लाखों छोटे दुकानदारों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है।
सदन में विशेष उल्लेख के दौरान सांसद ने कहा कि बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भारी छूट और आक्रामक मार्केटिंग के जरिए बाजार पर वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों की आय प्रभावित हो रही है और कई छोटे व्यापारियों के सामने कारोबार बंद करने की स्थिति पैदा हो रही है।
सांसद ने सरकार से ऑनलाइन व्यापार के लिए स्पष्ट और सख्त नियम बनाने की मांग की, ताकि अत्यधिक छूट और बाजार में एकाधिकार की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियां बनाई जानी चाहिए, जिससे छोटे और पारंपरिक व्यापारियों को संरक्षण मिल सके और बाजार में उन्हें समान अवसर प्राप्त हो।
इसके साथ ही उन्होंने छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था लागू करने पर भी जोर दिया। सांसद ने कहा कि व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा जैसी योजनाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।
अंत में सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार से इस विषय पर जल्द ठोस कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि छोटे व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल व्यापारियों का ही नहीं, बल्कि देश की आर्थिक संरचना और सामाजिक न्याय से भी जुड़ा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages