बस्ती। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि हमें बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के जीवन संघर्ष और उनके उद्देश्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में वंचितों, शोषितों और समाज के कमजोर वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया।
सपा के पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, राजेन्द्र चौरसिया, लक्षमण चौरसिया, मो. स्वालेह, दयाशंकर मिश्र, आर.डी. निषाद सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया ने जीवन भर पिछड़ों, दलितों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने डॉ. बी.आर. आंबेडकर के साथ भी मिलकर काम किया।
वक्ताओं ने बताया कि चौरसिया ने बीएससी के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की और देश के नामवर वकीलों में उनका नाम शुमार था। लोक अदालत के गठन का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। वे प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे। उनका सामाजिक और राजनीतिक योगदान सदैव याद किया जाएगा।
जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवपूजन चौरसिया, जयराम चौरसिया, शोभनाथ चौरसिया, पंकज चौरसिया, नरेन्द्र चौरसिया, चन्द्रभान चौरसिया, राम स्वरूप चौरसिया, राजीव चौरसिया, नागेन्द्र चौरसिया, रामयज्ञ चौरसिया, नन्दलाल चौरसिया, तिलकराज, तिनेश्वर चौरसिया, सूरज चौरसिया, गोविन्द चौरसिया, रामदत्त, श्यामसुन्दर चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, मोनू चौरसिया, राम स्वारथ चौरसिया, राजू चौरसिया, वासुदेव चौरसिया, रामनारायण चौरसिया, हरिनारायण चौरसिया, गुलाब सोनकर, गीता भारती, विजय लक्ष्मी, आर.डी. गोस्वामी, डॉ. देवेन्द्रनाथ, सावित्री सिंह, राम प्रकाश सुमन, नितराम, मधुबन यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, अजय यादव, राहुल सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, रजनीश यादव, श्याम यादव, निजामुद्दीन, अब्दुल कयूम, उदित पाण्डेय, गौरीशंकर, अंकित यादव सहित सपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment