बस्ती। जिले में दो माह की स्पेशल ट्रेनिंग लेकर युवा क्रिकेटर घनश्याम उपाध्याय अयोध्या प्रीमियर लीग यानी कि एपीएल के लिए चयनित हुए हैं। इससे जहां खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है, वहीं कोच समेत अन्य लोगों ने घनश्याम को बधाई दिया है। घनश्याम लीग में बेतवा ब्लास्टर्स टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे। उनका चयन बस्ती के क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
मूलतः मथुरा के निवासी घनश्याम उपाध्याय फरीदाबाद स्थित विजय यादव क्रिकेट एकेडमी में 12 साल से जुड़े रहे। जहां अपनी क्रिकेट प्रतिभा को बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से लेवल-टू प्रमाणित कोच अनिकेत उपाध्याय के मार्गदर्शन में निखारा है। इधर अनिकेत उपाध्याय बस्ती स्थित सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक, फिटनेस और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह एकेडमी विजय यादव क्रिकेट एकेडमी द्वारा संचालित की जा रही है। जहां पिछले दो महीने से घनश्याम विशेष प्रशिक्षण के लिए आए हुए थे। घनश्याम इससे पहले उत्तर प्रदेश की एज-ग्रुप टीमों तथा यूपी टी 20 लीग में काशीरुद्रा टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर अब उन्हें अयोध्या प्रीमियर लीग में खेलने का अवसर मिला है। स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि घनश्याम का चयन जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। कोच अनिकेत उपाध्याय ने विश्वास जताया कि घनश्याम लीग में अपने खेल से विशेष पहचान बनाएंगे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment