<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

महिलाओं का शिक्षित व जागरूक होना बहुत जरूरी - डॉ. महेंद्र

- शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के एनएसएस कैंप में हुआ महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

बस्ती। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को शहर स्थित किसान प्रशिक्षण संस्थान में 'महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों रानी लक्ष्मीबाई एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों और सेविकाओं द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का शिक्षित और जागरूक होना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों को समझकर समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकती हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ. राज किशोर वर्मा ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और समाज में अच्छे मूल्यों को अपनाना चाहिए।
वहीं डॉ. अखिलेश यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित और जागरूक बनाना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने और शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को बताया गया कि एक शिक्षित एवं सशक्त महिला ही मजबूत समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होती है। 
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिलोकी नाथ ने किया। अंत में छात्र-छात्राओं को महिला सम्मान, शिक्षा के महत्व और सामाजिक जागरूकता का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सिद्धार्थ कुमार, डॉ. प्रमोद रावत, अक्षय कुमार, संदीप कन्नौजिया, डॉ. सूर्य प्रताप वर्मा, डॉ. संजय गौतम एवं डॉ. विशाल प्रकाश सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages