लखनऊ। उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा (यूपीडीआइसी) में 35,368 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव विभिन्न कंपनियों ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को दिए हैं।
यूपीडीआइसी के कानपुर नोड में 1,2803 करोड़ रुपये, झांसी में 11,738 करोड़ रुपये, लखनऊ में 4,850 करोड़ रुपये, अलीगढ़ में 4,490 करोड़ रुपये, चित्रकूट में 880 करोड़ और आगरा में 607 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव शामिल हैं।
यूपीडा के अनुसार अभी तक अधिग्रहित 2,040 हेक्टेयर भूमि में से 977.54 हेक्टेयर भूमि 62 कंपनियों को आवंटित की जा चुुकी है। इसमें लगभग 11 कंपनियों के लिए पट्टा (लीज डीड) की प्रक्रिया प्रगति पर है।
- 9 इकाईयों का संचालन शुरू
साथ ही नौ इकाईयों का संचालन शुरू किया जा चुका है। कानपुर में अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलाजीज लिमिटेड ने 1,500 करोड़ की लागत से बने गोला-बारूद निर्माण संयंत्र में उत्पादन शुरू किया है।
अलीगढ़ में अमिटेक इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड ने 330 करोड़ रुपये का निवेश कर इलेक्ट्रानिक वारफेयर और सैटेलाइट तकनीक पर काम शुरू किया है।
वहीं लखनऊ में एरोलाय टेक्नोलाजीज ने 320 करोड़ रुपये से टाइटेनियम कास्टिंग और डीआरडीओ की ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने 300 करोड़ रुपये से ब्रह्मोस एनजी मिसाइल सिस्टम के उत्पादन की शुरुआत की है।
No comments:
Post a Comment