कानपुर। मकड़ीखेड़ा और सीओडी नालों का निर्माण 398 करोड़ रुपये से होगा। दोनों नालों की व्यय और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। कागजी कार्रवाई होने के बाद टेंडर कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा। मकड़ीखेड़ा नाला 6.99 किमी बनेगा।
इससे करीब साढ़े चार लाख लोगों को लाभ मिलेगा और सीओडी नाला 200 करोड़ रुपये से 6.064 किमी बनेगा और करीब डेढ़ लाख लोगों को पानी भराव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि दोनों नालों की शासन से व्यय व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द बाकी कार्रवाई पूरी करके कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- मकड़ीखेड़ा नाला बनने से इन मोहल्लों को होगा लाभ
मकड़ीखेड़ा नाला कल्याणपुर बिठूर रोड, आजाद नगर पुलिया होते हुए गंगा बैराज के पास परमियापुरवा नाला में मिलता है। मकड़ीखेड़ा, मुखर्जी बिहार, गीतानगर, शारदा नगर, विकास नगर, लखनपुर, ख्योरा, अकबरपुर कछार, गंगपुर, पत्रकारपुरम, सूर्य विहार, मैनावती, आजाद नगर समेत 36 मोहल्लों का दूषित पानी नाले में आता है। नाला कच्चा और कई जगह नहीं होने से बरसात में कई इलाके टापू बन जाते हैं।
- सीओडी नाला बनने से इनको मिलेगा फायदा
सीओडी नाला किदवई नगर बाईपास से होकर हमीरपुर मुख्य मार्ग व मेट्रो स्टेशन से होते हुए पांडु नदी में गिरता है। 26 वार्डों के (आंशिक) पानी की निकासी नाले से है। कई जगह कच्चा होने और चोक होने से बरसात में पानी भर जाता है।
बाबूपुरवा, बेगमपुरवा, किदवईनगर, राखीमंडी, मुंशीपुरवा, हलवाखाड़ा, नौबस्ता, पशुपति नगर, यशोदानगर, हंसपुरम, हंसपुरम आवास-विकास, बिनगवां, कांदीपुर, ट्रांसपोर्ट नगर, अजीतगंज, उस्मानपुर, बसंत विहार, नौबस्ता, कृष्णानगर, गांधीग्राम, दहेली सुजानपुर, चंदारी आदि मोहल्लों को लाभ मिलेगा।
https://www.facebook.com/share/v/1Fu39kNjJQ/
वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️
No comments:
Post a Comment