<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

गोरखपुर में स्कूलों को मिलेगा गैस सिलेंडर, नहीं बाधित होगा मिड-डे-मील


गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण (मिड-डे-मील) योजना को किसी भी स्थिति में बाधित न होने देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बीईओ को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालयों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। यदि किसी विद्यालय को गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
बीएसए की ओर से जिला पूर्ति कार्यालय को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि जिले में विद्यालयों को गैस सिलेंडर निर्बाध रूप से दिए जाने की व्यवस्था है। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों से शिकायत मिली है कि गैस एजेंसियों द्वारा आवश्यकतानुसार सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित गैस एजेंसियों से तुरंत संपर्क कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि समय से सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी दशा में विद्यालयों में मिड-डे-मील का संचालन प्रभावित नहीं होगा।
जिला समन्वयक एमडीएम दीपक पटेल ने बताया कि जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा विद्यालयों को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में एमडीएम प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages