<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अभिषेक ने किया बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जनपद के उभरते वॉलीबॉल खिलाड़ी अभिषेक त्रिपाठी ने राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद के खेल जगत में खुशी की लहर है।

कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम संत कबीर नगर में वॉलीबॉल कोच सृजन तिवारी ने बताया कि अभिषेक त्रिपाठी, जो घनश्याम त्रिपाठी के पुत्र हैं, पिछले लगभग आठ माह से स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उनके निरंतर परिश्रम और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पहले मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ और इसके बाद गोरखपुर में आयोजित सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अभिषेक ने बस्ती मंडल की ओर से प्रतिभाग किया। इस उपलब्धि पर वॉलीबॉल संघ और स्पोर्ट्स ऑफिसर की ओर से उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

कोच सृजन तिवारी ने अभिषेक की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभिषेक की सफलता से जनपद के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और भविष्य में संत कबीर नगर के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages