वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। जनपद में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु रखने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश ने बताया कि एलपीजी गैस प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24x7 कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 05547-297227 और 05547-226505 जारी किए गए हैं। इसके संचालन के लिए जिला पूर्ति विभाग के तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को नियमानुसार एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कोई परेशानी हो, गैस एजेंसी द्वारा अनावश्यक देरी की जा रही हो या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर गैस सिलेंडर बेचा जा रहा हो, तो उपभोक्ता कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और गैस वितरण व्यवस्था पारदर्शी एवं सुचारु बनी रहे।

No comments:
Post a Comment