<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने एचआरपीजी कॉलेज, एचआरआईसी कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन और परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम और व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि या नकल के प्रयास को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages