<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, March 13, 2026

अलविदा की नमाज को लेकर संतकबीरनगर पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद, मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा व पैदल गश्त

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पवित्र रमजान माह में अलविदा की नमाज के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा मस्जिदों एवं नमाज स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई।

अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त भी की गई, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नमाजियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील की।

जनपद की प्रमुख मस्जिदों और नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनपद में सभी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages