<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 19, 2026

विशुनपुरवा चोरी कांड का खुलासा, लाखों का माल बरामद, एक गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना कोतवाली एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरवा मोहल्ले में 26/27 फरवरी 2026 की रात हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 3,24,010 रुपये भारतीय, 145 नेपाली मुद्रा तथा लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 091/2026 से संबंधित अभियुक्त सेराज आलम (21 वर्ष) पुत्र मनौव्वर, निवासी रफीक नगर बेलवाडाड़ी थाना कोतवाली जनपद बस्ती को 19 मार्च 2026 को कृष्णा भगौती चौराहे से करीब 200 कदम पहले गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से नकदी व चोरी के जेवरात बरामद हुए।

अभियुक्त की निशानदेही पर सुपेलवा प्राइमरी स्कूल के पीछे बाउंड्रीवाल के अंदर झाड़ियों से चोरी किया गया डीवीआर तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल भी बरामद किया गया।

बरामद सामान में 3,24,010 रुपये भारतीय, 145 नेपाली रुपये के अलावा सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण शामिल हैं, जिनमें बाली, अंगूठी, टप्स, बिन्दी, ओम का लॉकेट, नाक की कील, बिछिया, पायल, सिक्के आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी अल्ताफ के साथ मिलकर रात करीब 3 बजे घर की छत के रास्ते अंदर घुसकर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर निकाल लिया और जेवर व नकदी चोरी कर ली। घर के एक व्यक्ति के जाग जाने पर दोनों पीछे के रास्ते से फरार हो गए। बाद में दोनों नेपाल चले गए, जहां चोरी के पैसों को खर्च किया। अभियुक्त ने बताया कि उसने चोरी के पैसों से अपना टीवीएस क्रेडिट लोन भी चुकता किया।

पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages