<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 19, 2026

108 एंबुलेंस की तत्परता से बड़ा हादसा टला

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद के थाना मुंडेरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दसोंता निवासी राजकुमार (37) पुत्र राधेश्याम मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे अपने घर से सरसों की फसल देखने खेत गए थे। फसल देखकर वापस लौटते समय अचानक साइकिल फिसल जाने से वह गिर पड़े, जिससे उनके मुंह व कमर में गंभीर चोटें आ गईं।

घटना की सूचना उन्होंने अपनी पत्नी नीलम को दी। मौके पर पहुंची नीलम ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0836 पर तैनात पायलट योगेंद्र व ईएमटी रंजीत कुमार बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर घायल की हालत नाजुक थी और उनके मुंह से काफी खून बह रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी रंजीत कुमार ने कंट्रोल रूम में मौजूद डॉक्टर से संपर्क कर निर्देश प्राप्त किए और उपलब्ध मेडिकल उपकरण व फर्स्ट एड किट की सहायता से प्राथमिक उपचार शुरू किया।

तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस टीम ने घायल को सुरक्षित जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है।

घटना के बाद डॉक्टरों और परिजनों ने सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा की सराहना करते हुए इसे आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक बताया।

https://www.facebook.com/share/r/18BT3QSoMQ/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages