<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 17, 2026

जिले में आयुर्वेद से संतान सुख और राष्ट्र गौरव पर चर्चा


बस्ती। आर्य समाज गांधीनगर बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक विद्वान रविंद्र आर्य ने टेस्ट ट्यूब बेबी के बाजारीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि संतान प्राप्ति में समस्या हो रही है तो लोग आयुर्वेद की ओर लौटें। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में 60 से 80 प्रतिशत मरीजों को संतान प्राप्ति में सफलता मिलती है। रविंद्र आर्य ने कहा कि हमें मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान कृष्ण ने भी 12 वर्ष ब्रह्मचर्य का पालन कर संतान प्राप्ति का प्रयास किया। इसके साथ ही उन्होंने खान-पान और आयुर्वेदिक उपायों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्वान योगेश भारद्वाज ने कहा कि भारत आज संक्रमण काल से गुजर रहा है और हमें उन समस्याओं से निपटना है जो राष्ट्र को कमजोर करना चाहती हैं। उन्होंने इतिहास का उदाहरण देते हुए बताया कि 1822 में भारत में 5 लाख गुरुकुल थे, और यह देश शिक्षा और संस्कृति में विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत था। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर हमें बेदों के बताए रास्ते पर चलकर देश की उन्नति करनी चाहिए।
कार्यक्रम में भजनीक मुकेश शास्त्री ने राष्ट्रभक्ति भजन प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages