बस्ती। सोमवार को नगर पंचायत भानपुर द्वारा सम्पत्ति कर को जमा करने, करों को लेकर लोगों की भ्रान्तियों को दूर करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। सोनहा बाजार में मुख्यमार्ग पर कैम्प लगाकर आम जनमानस, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों आदि द्वारा सम्पत्तिकर की गणना, तथा गृहकर व जलकर के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने कर की गणना के सापेक्ष सम्पत्तिकर लागू करने व कुल कर का आधा गृहकर व जलकर होने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। बताया कि जलकर और जलमूल्य दो अलग व्यवस्था है। जब निकाय द्वारा पाईप सप्लाई से पानी दिया जायेगा तब जलमूल्य लागू किया जायेगा ।
गोष्ठी में उपस्थित लोगो द्वारा क्षेत्रफल की पुनः माप व पुनः मूल्यांकन का अनुरोध गया। कैम्प में कुल 17 लोगो द्वारा कर जमा किया गया। 31 मार्च 2026 तम कर जमा किये जाने पर लोगो को छूट भी दिया जायेगा। गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने विभिन्न समस्याओं को रखा। अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि चरणबद्ध ढंग से समस्याओं को निराकरण कराया जायेगा। कहा कि नगर पंचायत के माध्यम से विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को पारदर्शी बनाने के लिए जन सहभागिता बढ़ाई जा रही है। पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सीवर जैसी समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराया जा रहा है जिससे नागरिकों को असुविधा न होने पाये।
कार्यक्रम में विपिन जायसवाल, दीपक पाण्डेय, मदन गोपाल, मोहम्मद शरीफ के साथ ही निकायकर्मी अविनाश मिश्र, अरूण कुमार, रवि सिंह, शिव कुमार यादव, मुकेश सिंह, नीतीश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Tuesday, March 17, 2026
समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण - ऋचा सिंह
Tags
# बस्ती (यूपी)
Share This
About VOICE OF BASTI
बस्ती (यूपी)
Tags
बस्ती (यूपी)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment