वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। आगामी होलिका दहन एवं होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डॉ. संजीव त्यागी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र एवं डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी मय पुलिस बल के साथ संवेदनशील होलिका दहन स्थलों एवं अन्य चिन्हित स्थानों का निरीक्षण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए रंगों के पर्व होली को भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने, यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, अनावश्यक शोरगुल व उन्माद से बचने तथा माननीय न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही डीजे/साउंड सिस्टम बजाने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, बिना पार्किंग वाले स्थानों पर बड़े वाहनों को खड़ा न करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
इस अवसर पर प्रभारी कोतवाली, पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती, प्रभारी चौकी गांधीनगर, प्रभारी चौकी सिविल लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment